जालौन

विद्युत विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने का खतरा

जालौन। नगर के मुहल्ला रावतान में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक बिजली का बॉक्स लंबे समय से खुला पड़ा हुआ है, जिसमें चिड़ियों ने घोंसला बना लिया है। वहीं बॉक्स से जुड़ी विद्युत लाइन भी ढीली होकर लटक रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। खुले बॉक्स और लटकती तारों के कारण क्षेत्र में रहने वाले लोगों, खासकर बच्चों और पशुओं के लिए खतरा बना हुआ है।
मुहल्ला वासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द बॉक्स को ठीक कराया जाए और लटक रही लाइन को दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
फिलहाल लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button