जालौन

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा चालक की हुई मौत

जालौन। मिट्टी लेकर आ रहे ट्रैक्टर के चालक को झपकी आने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने जब तक युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी अमन सिंह सेंगर (23) ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। परिजनों की अनुसार शनिवार की रात में उसने खेत में प्लाऊ चलाया था। इसके बाद सुबह वह मिट्टी ढोने के कार्य में ट्रैक्टर को लेकर चला गया। इस दौरान उसे आराम करने का मौका नहीं मिला। दिन में ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का काम करते समय दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे जब वह ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी लादकर जालौन की ओर आ रहा था। तभी प्रतापपुरा गांव के पास ट्रैक्टर चला रहे अमन को शायद झपकी आ गई। झपकी आने से ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया और ट्रैक्टर की चपेट में आने से अमन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से निकल रहे राहगीरों ने चालक अमन को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। अस्तपाल पहंुचने पर डॉक्टरों ने अमन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बड़े भाई प्रदुम्न भी मौके पर पहुंच गए। उधर, इस घटना की खबर मिलने पर पिता चंद्रपाल सिंह और मां सुमन रो रोकर बेहाल हैं और अपने बेटे को लाने की जिद कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने विधि कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button