उरई

जिले में सभी लोकतंत्र सेनानी एवं उत्तराधिकारी बने आयुष्मान

जिले में 70 वर्ष आयु पूरी कर चुके हैं सभी लोकतंत्र सेनानियों एवं उत्तराधिकारियों का आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कार्ड बना दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए आयुष्मान योजना कार्यक्रम प्रभारी की डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि जिला प्रशासन से 66 लोकतंत्र सेनानी एवं उत्तराधिकारियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी, जिसमें प्रत्येक लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिले में शासकीय चिकित्सालय में कार्यरत आयुष्मान मित्र के माध्यम से शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।
डॉ आशीष ने बताया कि वर्तमान में कई लोकतंत्र सेनानी जनपद के बाहर नोएडा, दिल्ली अहमदाबाद और मुंबई जैसे महानगरों में निवास कर रहे हैं उनसे मोबाइल से संपर्क करते हुए उनका आयुष्मान कार्ड जिला महिला चिकित्सालय में आधार ओटीपी के माध्यम से बना दिया गया है।

सभी लोकतंत्र सेनानी एवं उत्तराधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनके आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए गए हैं। सभी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी जिलाधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार प्रेषित की गई है। ….. मुख्य चिकित्साधिकारी, जालौन।

सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार उरई में निवास कर रहे उन सभी लोकतंत्र सेनानियों के घर जाकर भी आयुष्मान कार्ड बनाए गए जो चिकित्सालय में उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने में असमर्थ थे।…. डॉ आशीष, डीआईयू आयुष्मान।

जीरो पॉवर्टी उत्तर प्रदेश अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने 5247 पात्र परिवारों को दिया आयुष्मान कार्ड। 134अवशेष परिवारों में आयुष्मान बनाने का लक्ष्य निर्धारित।
जीरो पॉवर्टी उत्तर प्रदेश अभियान में जनपद जालौन में चिन्हित 12216 पात्र लाभार्थी परिवारों में से 5831 परिवारों में आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित किया गया था, जिसमें से 5247 परिवारों में आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है, जो कुल लक्ष्य का 97.5% है। यह जानकारी देते हुए आयुष्मान भारत योजना कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित जीरो पॉवर्टी उत्तर प्रदेश अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना के विभिन्न श्रेणी में चिन्हित 5381 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें सबसे अधिक नदीगांव में 731 और डकोर ब्लॉक में 705 लाभार्थी परिवार थे। जनपद में अब केवल 2.5% परिवारों में आयुष्मान कार्ड बनाया जाना शेष है, ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाकर इनके भी कार्ड बनाए जा रहे हैं। विकासखंड वार लाभार्थी परिवारों की सूचना सभी संबंधित ब्लाक के चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दे दी गई है। सभी परिवारों को संतृप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।

जीरो पॉवर्टी उत्तर प्रदेश अभियान में जनपद के किस ब्लॉक में कितने लाभार्थी परिवार बने आयुष्मान:
डकोर 688
जालौन 667
कदौरा 633
कोंच 571
कूठोंद 618
माधोगढ़ 492
महेवा 415
नदीगांव 716
रामपुरा 447

किनके अभी भी नहीं बना है आयुष्मान कार्ड
डकोर 17
जालौन 21
कदौरा 18
कोंच 09
कूठोंद 20
माधोगढ़ 13
महेवा 05
नदीगांव 15
रामपुरा 16

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button