जालौन

नालो के ऊपर अतिक्रमण के कारण हो रहा जल भराव

बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। नगर क्षेत्र में वर्षों से लोगों द्वारा नालों के ऊपर पुख्ता लेंटर डालकर किए गए अतिक्रमण के कारण नालों की नियमित सफाई बाधित हो रही थी। बारिश के मौसम में नालों की सफाई न होने के कारण जलभराव की गंभीर स्थिति बन जाती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही सफाई अभियान चलाया।
अभियान की शुरुआत छत्रसाल रोड पर खच्चू कबाड़ी के पास बने नाले से की गई। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नालों के ऊपर पक्के लेंटर डालकर अवैध निर्माण कर रखा था। इन लेंटरों के चलते नगर पालिका की सफाई टीम नालों की गहराई तक पहुंच नहीं पा रही थी, जिससे उनमें सिल्ट जमा होती जा रही थी और पानी की निकासी बाधित हो रही थी।एसडीएम विनय मौर्य, तहसीलदार व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार के निर्देशन में टीम ने जेसीबी मशीन और अन्य संसाधनों की मदद से इन पुख्ता लेंटरों को हटवाया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार का विरोध या बाधा उत्पन्न न हो सके। पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई। लेंटर हटाने के तुरंत बाद नगर पालिका की सफाई टीम ने नालों की सिल्ट हटवाने का कार्य शुरू कर दिया। इस सफाई कार्य में नालों के भीतर जमी हुई गाद, कचरा व प्लास्टिक को निकाला गया।
अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में जिन-जिन स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण किया गया है, वहां भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पालिका का हमारा लक्ष्य है कि बारिश के पहले नालों की पूरी तरह से सफाई कराई जाए ताकि जलनिकासी दुरुस्त हो सके और नागरिकों को परेशानी से बचाया जा सके। इस मौके पर कोतवाल अजीत सिंह, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button