जालौन

नगर व ग्रामीण क्षेत्र में धूम धाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार

जालौन(उरई)। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। घरों में दीप जलाकर उत्साह और परंपरा के साथ दीप पर्व मनाया गया।

दीपावली के पर्व पर लोगों ने अपने घरों को दुल्हन की तरफ सजाया हुआ था। शाम के समय शुभ मुहूर्त में लोगों ने घरों में लक्ष्मी व श्रीगणेश का पूजन कर पर्व मनाया। देर रात तक युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। बाजार में मिठाइयों व पटाखों की दुकानों पर सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ी रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। दीपावली के पर्व पर सुबह से ही मंदिरों में चहल-पहल रही और लोगों ने पूजन अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। दीवाली पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जिसके चलते कहीं से भी कोई अनहोनी की कोई सूचना नहीं मिली। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह रहा। नगर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने मंदिरों व अपने घरों में दीपमाला करते हुए मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना की। लोगों ने आतिशबाजी का खूब मजा लिया। बच्चे, महिलाओं व पुरूषों ने खूब पटाखे फोड़े। लोगों ने परिवार के साथ मिलकर खूब मस्ती की और त्योहार का लुत्फ उठाया। इससे पूर्व सुबह चूरमा का प्रसाद व पकवान खाने के बाद लोग तैयार होकर अपने परिचितों को बधाई देने के लिए घर से निकल पड़े। लोगों ने मिठाई व उपहार देकर एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दी। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। वहीं, व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार आदि सड़कों पर गश्त करते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button