जालौन

 नगर के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। एनएसटी स्कूल समेत नगर के अन्य स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं छात्रों की ओर से शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में शिक्षकों की गरिमा, उनके योगदान और समाज निर्माण में निभाई जाने वाली भूमिका के बारे में बताया गया।
एनएसटी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक बीएस तोमर ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहते बल्कि बच्चों के जीवन निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। उन्हें सिर्फ शिक्षा ही नहीं देनी है बल्कि बच्चों के नैतिक मूल्यों, संस्कारों और जीवन के प्रति जिम्मेदारी की भी शिक्षा देनी होती है। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि शिक्षक समाज का आधार स्तंभ होते हैं, जो आने वाली पीढ़ी को दिशा और दृष्टि प्रदान करते हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विकास करना भी शिक्षक की जिम्मेदारी है। निदेशक जसवंत सिंह ने कहा कि शिक्षकों का कार्य केवल ज्ञान देना नहीं बल्कि बच्चों को जीवन जीने की कला सिखाना है। उन्होंने शिक्षकों से अपनी कार्यशैली में अनुशासन, संवेदनशीलता और समर्पण बनाए रखने की सलाह दी। अंत में शिक्षकों को उपहार भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर संरक्षक जगत भूषण तोमर, अवधेश उपाध्याय, कपिलदेव पांचाल, मानवेंद्र, नीतेश, रिषभ, सुधीर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button