कालपी (जालौन)। खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र में अनुरागनी संस्था द्वारा एक दिवसीय कृषि आधारित उद्योग विषय पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पधारे श्याम बिहारी गुप्ता सदस्य कृषक आयोग लखनऊ के द्वारा उपस्थित किसानों तथा महिला समूह सदस्यों को गांव में ही कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना कर स्वालम्बी बनने तथा ग्रामों से हो रहे पलायन को रोकने के तमाम उपायों को विस्तार से बताया गया।
मंचासीन संस्कार भारती झांसी मण्डल प्रभारी उदय प्रताप सिंह विकास सिंह बागी हरगोविंद सिंह आदि ने मुख्य रूप से जैविक कृषि पर जोर दिया। मुख्य वक्ता ने जैविक खाद और गौ मूत्र गोबर आदि का किस तरह अपने खेत पर उपयोग कर उसकी उपज लेनी है किस तरह गांव से उत्पादित वस्तुओं को गांव में ही विभिन्न प्रकार से कन्वर्जन कर रोजगार पा सकते हैं विस्तार पूर्वक बताया। इसी के साथ अन्य वक्ताओं ने गांव पर आधारित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ कैसे पाना है बताया। जैविक खाद और खर पतवार तथा तमाम प्रकार के कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए जैविक कीटनाशक बनाना और उसका प्रयोग कैसे करें उसकी भी जानकारी दी गई देशी गाय से प्राप्त होने वाले पंचगव्य गौमूत्र,गोबर गौ दुग्ध दही और घी को अमृत बताया और गौ मूत्र के सेवन से शरीर की सौ प्रकार की बीमारियों से होने वाले लाभ की बात कही। बंजर और अनुपजाऊ भूमि के सुधार की जैविक पद्धति भी बताई गई। शुद्ध हवा शुद्ध जल के लिए वृक्षारोपण कितना महत्वपूर्ण है इस पर भी प्रकाश डाला खासकर देशी गाय पालन पर बल दिया गया जिसमें एक गाय को पालने वाले किसान को क्या सरकारी मदद मिल रही है बागवानी जैविक सब्जी अन्न का जीवन में क्या महत्वपूर्ण स्थान है विस्तार से बताया गया।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से शिशुपाल सिंह गोयल प्राचार्य जिला खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र कालपी, विजय सिंह उसरगांव, अतुल कुमार गुप्ता कालपी मुन्ना सिंह नरहान,अतुल सिंह चैहान महेवा, बृजेन्द्र सिंह, सुनील प्रजापति कालपीसोनू महाराज सुरेन्द्र राठौर, अनुराग पंडित मैनूपुर सुबोध द्विवेदी कालपी मनोज पाण्डेय नरहान , प्रीती देवी, हेमलता,राजाबेटी जोल्हूपुर,महेश चन्द्र देवकली, राजकुमार दुबे मटरा, पुनीत कुमार नीरज द्विवेदी पिपरायां,मु, मुकीम कदौरा,दीपका देवी छौंक,जोगेन्द्र निषाद व्यास मन्दिर,सन्ध्या प्राप्ति,सुमन देवी मरगांया,अनुराग,कुन्दन,लक्ष्मी उरई,श्याम जी परासन,लोकेन्द्र सिंह मुसमरिया,राहू प्रजापति इटौरा,शिवराम मगरौल अंशुमान सिंह श्याम जी परासन वैभव विश्नोई कालपीएस पी एस सोलंकी सहित एक सैकड़ा से अधिक लोगों की उपस्थिति रही प्रशिक्षण वर्ग का संचालन डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने किया।