छत्रपति साहूजी महाराज जन्मोत्सव आयोजन समिति के द्वारा 151 वीं जयंती मनाई गई
रघुवीर धाम में हुआ आयोजन, गीतों व वक्तव्यों से गूंजा उत्सवगृह

उरई (जालौन)। छत्रपति शाहूजी महाराज की 151वीं जयंती पर गुरुवार को झांसी रोड स्थित रघुवीर धाम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्रपति साहूजी महाराज जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने शाहूजी महाराज को सामाजिक न्याय, शिक्षा और आरक्षण व्यवस्था का जनक बताते हुए उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवेन्द्र पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सुरेशचंद्र गौतम, समाजसेविका माधुरी निरंजन, हरिकिशोर पटेल सतोह, एड. जयकरन खरूसा, प्रो. डॉ. धर्मेंद्र सिंह व पुनीत कुमार भारती मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि सुरेशचंद्र गौतम ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने शिक्षा और समानता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया। वह पहले शासक थे, जिन्होंने आरक्षण की अवधारणा को व्यवहार में उतारा।
माधुरी निरंजन ने कहा कि शाहूजी महाराज ने बाल विवाह के खिलाफ और विधवा विवाह के पक्ष में ठोस पहल की। उन्होंने यह साबित किया कि समाज की आधी आबादी महिलाएं अगर मजबूत होंगी, तभी राष्ट्र प्रगति कर सकता है।
हरिकिशोर पटेल ने कहा कि शाहूजी महाराज का समाज न्याय, संवेदनशीलता और समानता पर आधारित था। उन्होंने बताया कि सामाजिक बदलाव के लिए पुरुषों को भी अपनी सोच बदलनी होगी। कार्यक्रम में माया सिंह व मनोज गौतम ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया, वहीं सीताराम भारती ने उनके जीवन पर आधारित गीत गाकर उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया। संचालन बब्बू राजा नरी ने किया। अतिथियों को छत्रपति शाहू महाराज जी की चित्र व शाल उढाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एड. विजय सिंह निरंजन धनौरा, शालिकराम बाबू जी, बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति जालौन के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, जितेंद्र पटेल, प्रमोद वर्मा, राम भरोसे कुशवाहा,प्रशांत राव, महेंद्र सिंह दोहरे, चंद्र कुमार फौजी, संजय गौतम, राम शंकर छानी, विकल प्रजापति,राम औतार गौतम दादा, गोधन मलकपुरा, भगवती शरण पांचाल, मिथलेश बरसार, अमित निरंजन महतवानी, राघवेंद्र पटेल, शालिनी बौद्ध, बिटोली निरंजन, सीमा निरंजन, अनिल चौधरी बिरगुआ,अमित भारती सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।