बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के अभियान के अंतर्गत नगर के स्कूलों में शिक्षकों और छात्र, छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई।
सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए इसके प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। शुर्क्रवार से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए एसबीएम प्रभारी सुश्री रविंदर सलूजा ने नगर के महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज एवं कन्हैयालाल बाल विद्या मंदिर में शिक्षकों और छात्र, छात्राओं को स्वयं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। बताया कि रेस अभियान के अंतर्गत 3 जुलाई तक स्वच्छता शपथ, प्लास्टिक एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण और उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराने के उद्देश्य से वृहद जन-जागरूकता अभियान नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा है।