जालौन

शौच क्रिया के लिए जाति महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों को गांव के लोगों ने दौड़ाया

बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। गांव में कुछ लोग शौच के लिए जाते समय महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं। सोमवार की रात अभद्रता कर रहे बाइक सवार दो लोगों को गांव के लोगों ने दौड़ा लिया। दोनों बाइक वहीं छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और वाहन स्वामी की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में कुछ लोग शाम के समय शौच के लिए जाने वाली महिलाओं के साथ अभ्रदता करते हैं। उन्हें देखकर अश्लील फब्तियां करना, अश्लील इशारे करना उनका रोज का काम है। महिलाओं ने इसकी जानकारी अपने घरों पर दी थी। सोमवार की रात जब महिलाएं शौच के लिए जा रही थीं। तभी बाइक सवार दो युवक वहां आए और महिलाओं को देखकर अभद्रता करने लगे। यह देखकर गांव के लोगों ने दोनों युवकों को दौड़ा लिया। गांव के लोगों को पीछे देखकर दोनों युवक अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग निकले। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा लिया है। उक्त संदर्भ में कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button