बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन। निकाय चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। पार्टी हित में सभी कार्यकर्ता कार्य करें। लोगों से संपर्क बनाए रखें। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपांशु समाधिया ने पार्टी के बैठक में कही।
कांग्रेस कमेटी की बैठक स्थानीय गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष दीपांश समाधिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही निकाय चुनाव आने वाले हैं। पार्टी अपने सिंबल से कार्यकताओं को चुनाव मैदान में उतारेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। ताकि पार्टी सबसे अच्छा प्रदर्शन कर सके। जो भी दावेदार हैं उनकी पूरी प्रोफाइल चैक की जाएगी। दावेदार जनता से जुड़ा हुआ हो और जनता के कार्य करने में रूचि रखता हो। कहा कि सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करेंर्। िटकट जिसे भी मिले उसका सभी कार्यकर्ता निष्ठा के साथ सहयोग करें। अंत में आवेदन पुस्तिका का भी वितरण किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनिल यादव, गोल्डी अवस्थी, जाहिद उल्ला अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु चतुर्वेदी, वसीउर्रहमान सिद्दीकी, जितेंद्र महाराज, हरेंद्र यादव, विनोद चतुर्वेदी, राजा दोहरे, वसीउल्ला, कपिल चंसौलिया आदि मौजूद रहे