जालौन

वाम पंथी मोर्चा की तहसील में हुई बैठक

जालौन  ।वाम पंथी मोर्चा की तहसील बैठक मोहल्ला हृदयशाह में आशाराम कुशवाहा के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कमलेश कुमार आचार्य ने की।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे कामरेड कमलेश कुमार आचार्य के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति व उनकी पत्नी की गिरफ्तारी की निंदा की तथा इसे अलोकतांत्रिक बताया । अमेरिका ईरान की तरह झूठे आरोप लगाकर वेनेज्वेला पर अपनी कठपुतली सरकार बनाकर वेक के भंडारो पर कब्जा करना चाहिता है। प्रयाग राज में छात्रों के आन्दोलन पर पुलिश प्रशासन द्वारा किये गये लाठीचार्ज चार्ज की भी निन्दा की गई ।बैठक में मिर्जापुर में खेत मजदूरो, भादिवासियों के आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे सी० पी० आई० (माले) के राज्य सचिव काठ सुधाकर यादव पर-फर्जी मुकदमे लगा कर की गई गिरफ्तारी की निन्दा करते हुये कहा कि-योगी सरकार मजदूरों, किसानो, आदिवासियो को दवाने का काम कर रही है। जिसे लोकतन्त्र में कभी वर दास्त नहीं किया जा सकता।बैठक में दिनोंक 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस पर सविधान बचाओ देश बचाओ सेमीनार का आयोजन तथा 30 जनवरी को गांधी सहादत दिवस पर गाँधी -चबूतरे पर आम सभा करने का भी फैसला लिया गया।इस मौके पर वाम मोर्चे के संयोजक राम औतार दोहरे, सी पी आई जिला मंत्री राम किशोर गुप्ता, कमलाकांत वर्मा, कासीराम, फूल सिंह, रामबाबू, खलील, शिव बालक , रमेश शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button