कोंच(जालौन)। स्थानीय सेठ बद्री प्रसाद स्मृति महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के रोजगार हेतु रोजगार मेले का आयोजन आगामी 9 मई को किया जाएगा।महाविद्यालय के कॉर्डिनेटर कन्हैया नीखर ने उक्त आशय की जानकारी जारी विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लगने वाले मेले में दसवीं,बारहवीं,आईटीआई व स्नातक उत्तीर्ण छात्र छात्राएं अपने शैक्षिक मूल अभिलेख व छाया प्रति के साथ शामिल हो सकते हैं।मेले में विभिन क्षेत्रों में ख्यातिप्राप्त कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि 8 मई को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे और 9 मई को सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक पंजीकरण हेतु छात्र छात्राएं गूगल फॉर्म की लिंक जानने के लिए मोबाइल नंबर 6393166075 व 9795490344 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close



