कोंच(जालौन)। नगरपालिका परिषद की अहम् बोर्ड बैठक सोमवार को संपन्न हुई जिसमें सभासदों द्वारा लाए गए करीब एक करोड़ के निर्माण कार्यों को हरी झंडी दे दी गई। इसके अलावा धनुताल के साथ साथ नगर के मुख्य चैराहों के सुंदरीकरण पर भी आपसी सहमति बन गई। बैठक इसलिए खास रही कि इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया गया। 50 करोड़ के इस बजट में 34 लाख से ज्यादा की बचत दिखाई गई है।
पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा की अध्यक्षता और उप जिलाधिकारीध् प्रभारी ईओ कृष्ण कुमार सिंह की मौजूदगी में सोमवार को पालिका सभागार में बजटीय बोर्ड बैठक संपन्न हुई जिसमें सभासदों द्वारा अपने अपने वार्डों में नाली, इंटरलॉकिंग, रोड आदि निर्माण के लाए गए करीब एक करोड़ के प्रस्ताव बिना किसी विरोध के मंजूर कर लिए गए। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा ने बताया कि बोर्ड बैठक में धनुताल के साथ साथ नगर के मुख्य चैराहों के सुंदरीकरण को भी मंजूरी दी गई है। एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह ने तालाबों पर अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए। चूंकि वित्तीय वर्ष 2022-23 का भी बजट पारित किया गया है जिसमें विभिन्न स्रोतों से अनुमानित आय 29 करोड़ 13 लाख 14 हजार 200 होगी, 21 करोड़ 55 लाख 64 हजार 655 रुपए फरवरी की बचत है, लिहाजा कुल आय 50 करोड़ 68 लाख 78 हजार 855 है। जबकि कर्मचारियों के वेतन और नगर के विकास कार्यों में कुल अनुमानित व्यय 50 करोड़ 34 लाख 50 हजार होगा। इस प्रकार वित्तीय साल के आखिर में 34 लाख 28 हजार 855 की बचत होगी। इस दौरान जेई रामवीर सिंह, विजय अवस्थी, एसआई हरिशंकर निरंजन, आरआई सुनील कुमार, जीवनलाल बाल्मीकि, आशुतोष चैहान, ब्रजलाल कुशवाहा, सभासद अनिल पटैरिया, महावीर यादव, शकील मकरानी, विशाल गिरवासिया, जाहिद, रविकांत कुशवाहा, पूजा भदौरिया, मनोज मोर, नंदिनी कुशवाहा,अमित यादव, कृष्णा झा, नरेश वर्मा, प्रदीप गुप्ता, शंभूदयाल स्वर्णकार आदि सभासद मौजूद रहे। जबकि पुष्पेंद्र सरोनिया, सुनील, धर्मेंद्र, अरविंद, वंदना आदि गैरहाजिर रहे।