उरई

मंडलायुक्त की पहल से जिला महिला चिकित्सालय को मिलेंगे निश्चेतक

0 जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी दूर करने हेतु आयुक्त ने शासन को भेजा प्रस्ताव

सत्येन्द्र सिंह राजावत
उरई(जालौन)। मंडलायुक्त अजय शंकर पाण्डेय झाँसी मण्डल की चिकित्सा इकाईयों को क्रियाशील बनाने तथा जनमानस को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवायें प्रदान किये जाने हेतु स्थानीय स्तर पर निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं तथा जनपद एवं मण्डल स्तर से नियमित समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में आया कि वर्तमान में जिला महिला चिकित्सलाय, जनपद जालौन उरई में एक भी निश्चेतक तैनात नहीं है जिससे सिजेरियन प्रसव सेवाएँ प्रदान करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इस चिकित्सालय में तैनात चिकित्साधिकारी डा. पवन कुमार (वरिष्ठता क्रमांक-13403) यू.पी.यू.एम.एस. सैफई में परास्नातक हेतु गये थे जिनका कोर्स 30 अप्रैल 2022 को पूर्ण हो चुका है परन्तु अभी तक इन्हें कार्यमुक्त कर मूल तैनाती स्थल पर नहीं भेजा गया है। जिला महिला चिकित्सलाय, उरई (जालौन) में सिजेरियन प्रसव सेवाओं के सुचारू संचालन हेतु निश्चेतक की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए डा. पवन कुमार, चिकित्साधिकारी (वरिष्ठता क्रमांक-13403) को यू.पी.यू.एम.एस. सैफई से कार्यमुक्त कर मूल तैनाती स्थल जिला महिला चिकित्सलाय, उरई (जालौन) में पुनः तैनात कराने हेतु अमित मोहन प्रसाद अपर मुख्य सचिव,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उ.प्र. शासन, लखनऊ को पत्र लिखा ताकि जनपद में आ रही कठिनाइयों को दूर किया जा सके।

Related Articles

Back to top button