0 अधिसंख्या में वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बढ़ा
अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। नगर के प्रवेश द्वार देवनगर चैराहे पर बढ़ते अतिक्रमण व रफ्तार नियंत्रण की व्यवस्था न होने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों ने चैराहे पर गति नियंत्रण की व्यवस्था करने की मांग की है।
उरई-औरैया राष्ट्रीय राजमार्ग से मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान राज्य के शहरों के लिए वाहन निकलते हैं। बड़ी संख्या में वाहनों के निकलने के कारण यहां पर दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। इसके बाद देवनगर चैराहे पर गति नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर 10-15 फुट अतिक्रमण हो गया। सड़क के दोनों ओर लगी दुकानों के कारण वाहन चालक परेशान हैं । नगर के प्रवेश द्वार पर वाहनों की तेज गति व मोड़ पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं जिससे लोग आये दिन चुटहिल हो रहे हैं। अतिक्रमण के डम्फर की टक्कर से बस कंडक्टर शब्बीर की मौत भी हो गयी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण बड़े वाहनों को मार्ग के मोड़ पर मुड़ने में दिक्कत होती है जिससे दुर्घटनाएं हो जाती है। समाज सेवी निखिल अग्रवाल, भुलईराजा गुर्जर, विनय निगम, राहुल उड़गेकर, अखिलेश लाक्षाकार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि चैराहे को अतिक्रमण मुक्त कराया जाय तथा वाहन की गति नियंत्रण की व्यवस्था की जाय। इसके लिए चैराहा विकसित किया जाय।