0 स्थानीय प्रशासन के ढुलमुल रवैया से मिट्टी माफियाओं के हौंसले बढ़े
0 जानकारी देने के बाद भी जिम्मेदार कार्यवाही के नाम पर रहे फिसड्डी
अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। मिट्टी का अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। दिन के उजाले तथा रात के अंधेरे में यह व्यापार फल फूल रहा है। नगर में चल रहे मिट्टी के मामले में स्थानीय प्रशासन भी ढुलमुल रवैया अख्तियार किए हुए हैं। सूचना देने के बाद भी जिम्मेदार कार्रवाई नहीं कर रहे है जिसके कारण यह कारोबार खूब फलफूल रहा है।
पिछली सरकार में शुरू हुआ मिट्टी का कारोबार नगर में लगातार चल रहा है। सत्ता परिवर्तन के साथ इस कार्य में लोग जरूर बदल गए हैं किन्तु धन्धा लगातार चलता रहा। औरैया मार्ग पर प्रतापपुरा के पास जेसीबी मशीन लगातार लगाकर मिट्टी की खुदाई हो रही है तथा ट्रैक्टरों से ढुलाई हो रही है। मिट्टी माफियाओं के हौसले इतने बुलन्द हो गए हैं कि पहले यह कार्य रात के अंधेरे में होता था अब वही कार्य दिन के उजाले में हो रहा। औरैया मार्ग वर्षों से मिट्टी की अवैध खुदाई चलते हुल्की माता मंदिर का अस्तित्व भी खतरें में पड़ता नजर आ रहा है। मंदिर के बगल में अवैध रूप से नाला पर पुल बनाकर मिट्टी का व्यापार किया गया। लगातार चल रहे व्यापार के कारण खेत तालाब से ज्यादा गहरे हो गए हैं जिसके कारण उर्वरा शक्ति समाप्त हो रही है तथा आसपास के किसान परेशान हैं क्योंकि बरसात में उनके खेतों की उपजाऊ मिट्टी बरसात में पानी के सहारे बह जाती है। नगर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिट्टी की अवैध खुदाई चल रही है। मिट्टी के कार्य में लगे लोग मिट्टी का व्यापार कर पैसा कमाने में लगे हैं तो जिम्मेदार जानकार भी अनजान बने हुए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा कि मिट्टी कर मुक्त है माफिया इसकी आड़ में मिट्टी का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चला रहे हैं। जब इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी प्रशिक्षु आईएएस ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। वह पता करके कार्यवाही करंेगे।
फोटो परिचय—
अवैध मिट्टी कारोबार में लगे टैªक्टर।



