कुसमिलिया

श्री विष्णु महायज्ञ के समापन पर श्रद्धालुओं ने छकां भंडारा

कुसमिलिया (जालौन)। डकोर ब्लाक के गांव बड़ी बंधौली में 12 जनवरी से प्रारंभ हुए 11 कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ का आज वैदिक मंत्रोच्चार व पूर्णाहुति से समापन हो गया । बड़ी बंधौली में बेतवा नदी के किनारे स्थित अलखराम बाबा के दिव्य मंदिर परिसर में इस यज्ञ में हजारों की संख्या में लोगों का आना होता है। आस-पास के 11 से 15 गांव के लोगों का इस महायज्ञ में आगमन के साथ कई अखाड़ों के साधु संतों का पदार्पण हुआ। यज्ञ में अन्य लोगों की दुकानें, झूले, हिंडोले, रासलीला, रामलीला, प्रवचन आदि सब का समागम एकत्रित हुआ। संतों, महात्माओं ने इस साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ और 18 पुराणों के आयोजन में चार चांद लगा दिए। समूचा गाँव हरिनाम संकीर्तन से बृन्दावन बन गया। यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत हुए भंडारे में दूर-दूर से आये लोगों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ के आयोजन में ग्राम बड़ी बंधौली, कुसमिलिया, मुहम्मदबाद, डकोर, ऐरी रमपुरा, कुठौंदा आदि गांवों के लोगों ने व्यवस्था सम्हाली।
फोटो परिचय—
यज्ञ समापन पर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते ग्रामीण।

Related Articles

Back to top button