अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। शुक्रवार से अचानक शीत लहर के साथ हुए घने कोहरे ने ठिठुरन बढ़ा दी जिसके कारण लोग ठंड से कांपने लगे। हाड़ कपाऊ ठंड के बाद नगर में लगाये गये अलाव व कम्बल अपर्याप्त है जिसके कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हैं।
शुक्रवार को मकर संक्रांति के साथ मौसम अचानक बदल गया था। घने कोहरे के साथ चल रही ठंडी हवा में तापमान में गिरावट ला दी है। तापमान गिरने के बाद ठिठुरन बढ़ गयी है। ठंड बढ़ने के कारण लोग ठिठुरने लगे। दिन भर धूप न निकलने के कारण गलन होने लगी है। गलन भरी ठंड में सड़क पर जीवन यापन करने वाले लोग ठिठुरने लगे।लोगों को ठंड से बचाव के लिए नगर में लगाये जा रहे अलाव अपर्याप्त साबित हो रहे हैं। नगर के वार्डों में अलाव नहीं जल रहे हैं। इसके अलावा कम्बल हर जरूरतमंद तक नहीं पहुंच पाये है। एक गांव में बांटे गए 5 कम्बल पर्याप्त नहीं है। समाजसेवी अशफाक राईन, पवन याज्ञिक, दीपक सोनी, सुनील त्रिपाठी, कुलदीप ने जिलाधिकारी से मांग की है नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करायी जाय तथा निर्धन व बेसहारा लोगों को ठंड से बचाव के लिए कम्बलों का वितरण कराया जाय।