उरई

कोतवाली कोंच का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

जालौन जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों की गहन जांच की गई और उनके रखरखाव व अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया।

इस दौरान मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात एवं भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने और वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद क्षेत्राधिकारी कोंच एवं कोतवाली पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त की गई। इस दौरान आम जनमानस से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार इस प्रकार के निरीक्षण और गश्त जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button