जालौन

जालौन: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

राजेंद्र सिंह सेंगर

जालौन में विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश, जिला जालौन की गौ रक्षा टीम ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह मांग देशभर में गौ संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने यह भी मांग रखी कि जनपद जालौन की गौशालाओं के निरीक्षण के लिए गौ रक्षा टीम को आधिकारिक अनुमति दी जाए। उनका कहना है कि इससे गौशालाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा सकेगा और व्यवस्थाओं में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

इस दौरान जिला अध्यक्ष किशन कुमार यागिक, जिला उपाध्यक्ष विजय प्रजापति, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह सेंगर सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ज्ञापन सौंपते समय पदाधिकारियों ने कहा कि गौशालाओं की स्थिति में सुधार और गौ संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक है, जिसके लिए प्रशासन का सहयोग बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button