
जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोतवाली कालपी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया, साथ ही एचएस इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं को भी परखा गया।
इस दौरान हवालात और भोजनालय की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के सही रखरखाव और उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने और वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी गई, ताकि कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।



