
उरई। कोतवाली उरई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रंगदारी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी शंकर सिंह लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का अभियोग दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।



