जालौन

जालौन में सड़क हादसा: बाइक पेड़ से टकराई, 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हुसैन अली

जालौन। नदीगांव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान रामसेवक (60) पुत्र धरमई निवासी अंतियन का पुरा, भिंड (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार रामसेवक अपनी मोटरसाइकिल से रात में सिकंदरपुर स्थित रिश्तेदारी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पीआरवी 5702 द्वारा पुलिस को दी गई थी।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। बाद में क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद और थाना प्रभारी शशिकांत चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button