जालौन

गल्ला मंडी में कूड़े के ढेर में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच समय रहते पाया गया काबू

जालौन ।बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते है गल्ला मंडी में पड़ै कूड़ा के ढेर में आग लग गयी। कूड़ा में आग करने के मंडी में आफरा तफरी मच गयी ।जब तक दमकल मौके पर पहुंचती तब तक नगर पालिका परिषद के टेंकरों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

आग बरस रही आग से सामान्य जन जीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी के मौसम में बंगरा मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में 15 सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूं की खरीद चल रही है। इसके साथ ही व्यापारियों के यहां अनाज की खरीदारी चल रही है। इस समय किसानों की बड़ी संख्या में आवक है जो खाद्यान्न बेचने आ रहे हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे के आसपास किसी व्यक्ति ने बी डी या सिगरेट पीकर माचिस की तीली जमालू एंड संस व अंसार राईन की दुकान के पास लगे कूड़ा के ढेर में फेक दी ।अंदाजा लगाया जा रहा है कि माचिस की तीली से कूड़ा में आग लग गयी। आग की लौ उठता देख मंडी में अफरा-तफरी मच गयी।मंडी परिसर में आग लगने की खबर लगने की जानकारी मिलते ही मंडी सचिव अमित गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंच गये तथा आग लगने की जानकारी नगर पालिका परिषद के आर आई अनूप कुमार व अग्निशमन केन्द्र को दी। सूचना लगते ही नगर पालिका परिषद से टेंकर मौके पर पहुंच गये तथा आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती तब तक व्यापारियों व नगरपालिका कर्मचारियों की मदद से आग बुझाई ।आग बुझने पर व्यापारियों ने राहत की सांस ली तथा आग से नुकसान होने से बच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button