जालौन
जालौन में एसपी की सख्त पहल: गूगल मीट पर वर्चुअल जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जालौन से एक अहम खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर गंभीर पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की। इस दौरान थानों और कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए।



