
जालौन । पत्नियों के बीच हुए विवाद के बाद पतियों के बीच आपस में मारपीट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी भानुप्रताप सिंह व उदयवीर की पत्नियों के बीच बुधवार की सुबह विवाद हो गया था। विवाद की बात जब उनके पतियों को पता चली तो उनके बीच गाली, गलौज व हाथापाई होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।



