जालौन

घर के सामने ही स्थित खेत में निवस्त्र अवस्था में पड़ा मिला वेबा महिला का शव

जालौन(उरई)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह 55 वर्षीय बेवा महिला का शव घर के सामने ही स्थित खेत में निवस्त्र अवस्था में पड़ा मिला था। महिला के शरीर पर चोटें के निशान थे। पुलिस ने भतीजे की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं। साथ ही पुलिस कुछ संदिग्धों से भी पूछतांछ कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बेवा महिला खेतों में मटर तोड़ने का काम करती थी। बुधवार की सुबह जब महिला घर के बाहर नहीं निकली तो उसका भतीजा उसे देखने के लिए घर के अंदर गया। जहां घर के आंगन और बिस्तर पर खून पड़ा था। महिला की साड़ी भी आंगन में पड़ी थी। लेकिन महिला घर में नहीं थी। ग्रामीणों को जानकारी होने पर जब महिला की तलाश की गई तो महिला का शव घर के सामने ही स्थित सरसों के खेत में निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, एएसपी प्रदीप वर्मा, सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल आनंद सिंह समेत फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। मामले के खुलासे के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को भी उठाया है। जिनसे पूछतांछ की जा रही है। कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button