
बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। रास्ते में जा रहा युवक की बाइक सड़क पर अचानक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में युवक घायल हुआ। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र उरई के एसपी कॉलोनी निवासी शीलू (35) पुत्र राम सनेही किसी काम के चलते मंगलवार की दोपहर बाइक लेकर उरई से माधौगढ़ जा रहे थे। जब उनकी बाइक छिरिया सलेमपुर के पास पहुंची तभी अचानक तेज रफ्तार बाइक सड़क पर असंतुलित होकर फिसल गई और वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस में तैनात ईएमटी अनुज राजपूत ने घायल हो प्राथमिक उपचार दिया और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।



