जालौन

भारतीय किसान संघ की ग्राम समिति के अध्यक्ष व मंत्रियों का प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। भारतीय किसान संघ की ग्राम समिति के अध्यक्ष व मंत्रियों का प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने ग्राम समिति के अध्यक्षों और मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली शक्ति गांवों में बसती है। यदि ग्राम समिति मजबूत होगी तो किसानों की आवाज सरकार तक मजबूती से पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें संगठित होना आवश्यक है। प्रांतीय अध्यक्ष साहब सिंह चौहान ने कहा कि किसान संघ किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा संघर्षरत है। ग्राम स्तर से लेकर प्रांतीय स्तर तक संगठन की जड़ों को मजबूत करना ही हमारे प्रशिक्षण वर्गों का मूल उद्देश्य है। प्रशिक्षण वर्ग में पदाधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन के समक्ष अपने मुद्दे कैसे मजबूती से रखें, इस पर भी मार्गदर्शन दिया गया। इस मौके पर शिवराज पटेल, जिलाध्यक्ष अरुण सक्सेना, जिला मंत्री आनंद दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह गुर्जर, रामकुमार पाल, रामपाल सिंह, रामाकांत, वीरू गोधन, रघवेंद्र नगाइच आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button