उरई

बाढ़ पीड़ितों ने डीएम से लगाई गुहार

मु- लहारियापुरवा के 20 परिवार बेघर, भोजन की मारामारी

सत्येन्द्र सिंह राजावत

उरई,जालौन। लगातार बारिश से आई बाढ़ ने शहर के मुहल्ला लहारियापुरवा में लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। बुधवार को बाढ़ प्रभावित परिवार जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर मदद की गुहार लगाई।
पीड़ितों ने बताया कि बाढ़ में उनके करीब 20 कच्चे मकान गिर गए हैं। घरों में रखा अनाज और जरूरी सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। हालात इतने खराब हैं कि बच्चों और बुजुर्गों को शेल्टर होम में शरण लेनी पड़ी। वहां भी भोजन की भारी किल्लत है। छोटे-छोटे बच्चे भूख से बिलख रहे हैं तो बुजुर्ग भी परेशान हैं।
बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल खाने-पीने की व्यवस्था कराई जाए, ताकि कोई भूखा न सोए। ज्ञापन सौंपने वालों में बसपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मनोज दिवाकर विनोद, मुन्ना लाल, सुनीता, नीलू, अन्नू, ऊषा, अशोक, रजनी, सुमन देवी, कस्तूरी, वीर सिंह, साधना, चांदनी, किरण, लक्ष्मी, दीपा, सुमन, रुबी, राखी, सीमा, गोविंदा, मीरा सहित बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button