
ललितपुर। जिला ग्राम्य विकास संस्थान, ललितपुर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन जिला विकास संस्थान अधिकारी कमलकिशोर कमल एवम जिला समन्वयक समग्र शिक्षा योगेंद्र मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सर्वप्रथम मास्टर ट्रेनर सतेंद्र मिश्रा को समस्त शारिरिक अनुदेशकों द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का स्मृति चिन्ह, शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।इसके उपरांत सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह, शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे नीरज मिश्रा, सनत पुरोहित के द्वारा शानदार विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। जिस पर अतिथियों द्वारा गीत की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। इस मौके पर उपस्थित सहायक ट्रेनर संस्कार जैन,बरिष्ठ सहायक श्रीवास्तव, मौर्या जी, शारीरिक अनुदेशक सनत पुरोहित, सचिन खटीक, अलीम रजा, नीरज मिश्रा, राजेन्द्र भास्कर, संदीप सेन, महेश पटेरिया, चंद्रभान सिंह, शैलेश तिवारी, संजय भौंडेले, बसन्त सेन, रजिया सुल्ताना, भारती पटेल, राजेश प्रजापति, हरिनारायण श्रीवास्तव, दीपक सोनी, नेहा मिश्रा, रीना दिवाकर, निशा चौहान, सुनील राजपूत, अरविंद करौसिया,विजय पस्तोर, इरफान अली, शिवकुमार दुबे, चंद्रभूषण उपाध्याय, आनन्द गुप्ता, सुमित गुप्ता, धीरज पांडेय, नरेश प्रजापति, ब्रजेन्द्र यादव, जितेंद सेन, अश्वनी चौबे, निधि गुप्ता, पहलवान सिंह, लक्ष्मी सोनी, बर्षा सोनी, सौरभ सोनी, शिवांक सोनी, नीता नैकया, सुनील त्रिपाठी, किशोरीलाल, रामदास, राहुल सेन, राजेश झां, राजपाल सिंह, रघुवीर सिंह, रामकुमार बरौलिया निधि गुप्ता, मनोज गुप्ता शारिरिक अनुदेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महेश पटेरिया ने किया तथा आभार व्यक्त सनत पुरोहित ने किया।