जालौन

ग्रामीणों ने विद्युत के जर्जर तारों को बदलवाने की उठाई मांग

बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। विकास खंड के ग्राम औरेखी में आये दिन फेस जाने की समस्या से बनी रहती है। गांव में आये दिन फेस जाने से पूरी पूरी रात बिजली गायब रहती है। ग्रामीणों ने जर्जर तार बदलवाने की मांग ग्रामीणों ने की है।
ग्राम औरेखी में बुन्देला जी के चबूतरे के पास 200 के वी का ट्रांसफार्मर रखा है। इस ट्रांसफार्मर से लगभग 100 घरों में बिजली जलती है। ट्रांसफार्मर के आसपास गांव में विद्युतीकरण के समय 1995 – 96 में बिजली के तार डाले गये थे। तारों को डले हुए लगभग 3 दसक होने को हैं। गांव के कुछ भाग में पंच केविल डल गयी है। आधे गांव में अभी भी पुराने जर्जर तार पड़े हैं। जर्जर बिजली के तार आये दिन टूट जाते हैं। पानी बरसने व तेज हवा चलते ही तार टूट जाते हैं। तार टूटने के कारण फेस गायब हो जाते हैं। तार टूटने के कारण आये दिन बिजली गुल हो जाती है तथा दिन दिन भर या रात रात भर बिजली गायब रहती है। ग्रामीण अनिल कुमार प्रजापति, अनमोल कुमार, मानवेन्द्र सिंह कुशवाहा, राजू सेंगर, सतीश तोमर, शीलू प्रजापति, अनुरुद्ध, शिवपाल, राज कुमार भगत, भगवती दौहरे ने गांव के जर्जर तार बदल कर केविल डलवाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button