कालपी

बाढ़ तथा बारिश से निपटने के लिए सात सुरक्षा चौकियां स्थापित

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन यमुना तथा बेतवा नदियों के किनारे बसे गांवों को बाढ़ के पानी से बचाव के लिए 7 अलग अलग स्थानों में बाढ़ सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई है।

तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि उपजिलाधिकारी अंकुर कौशिक आईएएस के निर्देश के अनुसार यमुना नदी के किनारे जीतामऊ, सिमरा शेखपुर महेवा, कालपी नगर, इकौना ग्रामों, तथा बेतवा नदी के किनारे तथा तथा परासन ग्रामों में सुरक्षा चौकी की स्थापना की गई। तहसीलदार के मुताबिक सुरक्षा चौकियों में लेखपालो, ग्राम प्रधानों, कोटेदार आदि को व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के लिए हिदायत दी गई है। इसके अलावा राजस्व अधिकारियों के द्वारा यमुना नदी तथा बेतवा नदी के किनारे ग्रामों में सुरक्षा चौकी का जायजा ले लिया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक तहसील क्षेत्र के 42 ग्रामों के बाढ़ से प्रभावित होने का खतरा रहता है पिछले वर्ष गुलौली,रायड़ दिवारा, सुरोला,नरहान सहित 5 गांवो पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिर गए थे।
विदित हो कि यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 108 लीटर पर है जेके जब के वेतवा नदी का जलस्तर खतरे का निशान 122.66 मीटर पर है।

Related Articles

Back to top button