जालौन

चार दिन बाद भी अकोढी दुबे महिला हत्या की गुत्थी नही सुलझा पाई पुलिस –

बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन। अकोढ़ी दुबे मेें महिला की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस कातिलों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस संदिग्धों से पूछतांछ कर रही है। दो टीमें हत्यारों की तलाश में भी जुटी है। फिर भी पुलिस के हाथ खाली ही नजर आ रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे में बीती 4 जून की रात बजे धनवंती पत्नी रामगोपाल शौच के लिए गई थी। रात करीब साढ़े 9 बजे उसका रक्त रंजित शव गांव के बाहर तालाब के किनारे स्थित बगीचे में पड़ा मिला था। धनवंती की हत्या उसके गले के पीछे किसी धारदार हथियार से वार करके की गई थी। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते महिला की हत्या को अंजाम दिया गया। उक्त मामले में पुलिस की शक की सुई परिजनों पर घूम रही है। पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछतांछ कर रही है। लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी है। पुलिस घटनास्थल कर बारीकी से निरीक्षण भी कर चुकी है। लेकिन कोई ऐसा सबूत हाथ नहीं लगा है जिससे पुलिस की जांच आगे बढ़ सके। उक्त संदर्भ में कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए पुलिस टीम के साथ ही सर्विलांस टीम और एसओजी टीम भी लगी है। पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। शीघ्र ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। बता दें, रामगोपाल के घर में शौचालय नहीं है। बीती 4 जून को सीडीओ ने अकोढ़ी दुबे गांव में जनचौपाल का आयोजन किया था। जिसमें उसने सीडीओ से शौचालय दिलाने की मांग की थी। जिस पर सीडीओ ने सचिव को शौचालय का लाभ देने के निर्देश दिए थे। इसके एक माह बाद भी शौचालय न बनने से शौच के लिए गई महिला की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार धनवंती सभी मौसम में प्रतिदिन शौच के लिए बाहर जाती थी। इसकी जानकारी महिला के हत्यारों को रही होगी और इसी जानकारी का फायदा उठाकर किसी ने महिला की हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार मृतका का पति रामगोपाल हनुमानजी का भक्त था। प्रतिदन वह गांव में स्थित हनुमान मंदिर पर दर्शन और साफ सफाई के बाद ही किसी काम पर जाता था। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी के पुरूष मित्र ने रामगोपाल को मंदिर के आसपास भटकने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद रामगोपाल का मंदिर जाना बंद हो गया था।

Related Articles

Back to top button