लखनऊ। उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में विख्यात कुंडा विधान सभा के सात बार विधायक रहे माननीय कुँवर रघुराजप्रताप सिंह (राजा भैया ) आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक बनाये गए।आप के कुशल संरक्षण में संगठन सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा ऐसा संगठन आशा करता है।आप के कुशल निर्देशन में संगठन उत्तरप्रदेश में विस्तृत रूप लेकर सामाजिक विकास का नया कीर्तिमान हासिल करेगा ऐसी हम आशा करते हैं।समस्त कार्यकारिणी की तरफ से आप को संगठन में नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।