अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई )। भगवान परशुराम छठवां विष्णु का अवतार है। इन्हें जातिवाद में ना बांटकर मानवता के साथ सनातनी धर्म के लोग भगवान परशुराम की पूजा आराधना करें। यह बात भगवान परशुराम के जन्म उत्सव के दौरान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव सिंटू महाराज ने कही।
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव सब्जी मंडी स्थित नीशू पाठक के आवास पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वहीं बने भगवान परशुराम की मूर्ति पर सभी ने पूजन हवन कर आराधना की। इसके बाद छुन्ना पाठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव सिंटू महाराज ने कहा जिस प्रकार भगवान राम तथा भगवान कृष्ण आदि के अवतार हुये उसी प्रकार भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं। इसलिए सभी सनातनी लोग भगवान को जाति में न बांटे और मानवता के आधार पर भगवान परशुराम की सभी लोग पूजा अर्चना करें। सभी सनातनी धर्म के लोग भगवान परशुराम का जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाएं। भगवान परशुराम किसी एक जाति के भगवान नहीं है। इसलिए उन्हें जाति से बांटना बंद करें और मानवता एवं समाजवाद के साथ इनकी आराधना व पूजन अर्चना करें। कार्यक्रम के अंत में मौजूद बुजर्गों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दीपू त्रिपाठी, अधिवक्ता उमेश दीक्षित, नीशू पाठक, डॉ. बृजेंद्र दुबे, डॉ. अंकुर शुक्ला, डॉ. वेद शर्मा, अनुराग तिवारी, सोनू पाठक, भोले महाराज, पवन दुबे आदि मौजूद रहे।