अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। महिला अपराध रोकने के लिए नगर में महिला पुलिस चैकी की स्थापना की गयी। महिला पुलिस की सुस्ती के महिलाओं के अपराध बढ़ रहे हैं। छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस द्वारा डेढ़ माह बाद कार्यवाही न किये जाने छेड़छाड़ के आरोपी के हौसले बुलंद है। युवक की हरकतों से परेशान छात्रा को स्कूल छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है।
जनपद में महिला अपराध रोकने के स्कूल कालेजों व गांवों में जागरूकता अभियान चला रही है। महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करने वाली पुलिस स्वयं अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक यह तो भगवान ही जाने किन्तु पुलिस की निष्क्रियता के चलते एक छात्रा का स्कूल जाना बंद हो गया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री स्थानीय एक स्कूल में पड़ती है। जब वह स्कूल जाती थी तो हर्ष नाम का लड़का उसे परेशान करता था।उसका सहयोग मनीष करता है। लड़के द्वारा परेशान करने की जानकारी छात्रा ने परिवार के लोगों को दी थी। पुत्री की शिकायत पर पिता ने युवक द्वारा पुत्री परेशानी करने की शिकायत 8 मार्च 22 को पुलिस से की थी। पुलिस स्कूल कालेजों में जाकर जागरूकता अभियान तो चलाती रही। किन्तु छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पिता की शिकायत को पुलिस ने कूड़ादान में डाल दिया जिसका परिणाम यह हुआ कि युवक के हौसले इतने बुलंद हो गये कि वह छात्रा का पीछा करते करते घर तक पहुंच गया तथा घर के बाहर मोबाइल फोन तक देने का प्रयास किया। युवकों की हरकतों के कारण छात्रा को स्कूल तक छोड़ना पड़ गया है। इसके बाद भी पुलिस का स्वाभिमान नहीं जागा। पीड़ित पिता ने शुक्रवार एक बार फिर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। इसके बाद भी पुलिस जांच के नाम पर खामोश बैठी हुई है।