जालौन

बदलते मौसम से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा

जालौन(उरई)। गर्मी के मौसम में अचानक बदलाव हो गया है। बदलते मौसम से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। शाम होते ही मच्छरों का आतंक फैल जा रहा है। इस कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा जगह जगह गंदगी भी मच्छरों के पनपने की मुख्य वजह है। नगरवासी मच्छरों से बचाव के लिए हर तरह का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि नगरवासियों ने पालिका से फागिग कराने की मांग की है। गर्मी के साथ ही मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ने लगा है। शहर की गंदगी, नाले का गंदा पानी, जाम नाला की समस्या है। सफाई कर्मियों के नियमित न आने की वजह से गंदगी पसरी रहती है। नालियां गंदे पानी से उफनती नजर आती है और वह पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। मच्छरों को मारने के लिए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को लेकर स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका प्रशासन ने आंखें बंद कर रखी है। मच्छर की बढ़ती संख्या का आलम है कि रात नहीं, दिन में भी इसका प्रकोप जारी रहता है। वहीं संध्या होते ही लोगों का किसी स्थान पर बैठना मुश्किल हो जाता है। घर हो या दुकान, हर जगह मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। सुबह हो या शाम मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है। इसके चलते संक्रमण का खतरा, बीमारी के भय से लोग दिन में भी मच्छरदानी तथा मच्छर भगाने वाले क्वायल का प्रयोग करते हैं। उधर चिकित्सक डां सहन विहारी गुप्ता बताते हैं कि मच्छर मारने वाले क्वायल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। लोगों की मानें तो मच्छरों के बचाव को निजी इंतजाम नहीं किए जाएं तो घंटे दो घंटे भी लोग शांति से बैठ नहीं सकते।मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव नही कराया गया है जिससे लोगों में नगर पालिका के प्रति नाराजगी है। ई ओ डी डी सिंह ने बताया कि पूर्व में दवा का छिड़काव कराया गया था। छिड़काव की आवश्यकत है तो फिर करा दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button