ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सदर विधायक को मोमेंटो भेंट कर दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
सदर विधायक ने जिला अध्यक्ष को अपने हाथों से खिलाई मंगोड़ी

उरई(जालौन)। आज मकर संक्रांति के मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जालौन इकाई की टीम ने उरई के सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा से भेट की और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी वहीं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राजावत, माधौगढ़ से तहसील अध्यक्ष एलबी सिंह और कोंच से तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने सदर विधायक को मोमेंटो भेंट किया । जहां विधायक ने जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राजावत को अपने हाथों से मंगौड़ी खिलाकर खुशी जाहिर की और सदर विधायक ने कहा कि आपके संगठन के लिए मैं पूरी तरह समर्पित हूं आपको कभी भी किसी भी प्रकार की किसी सहायता की आवश्यकता होगी तो मैं आपके लिए तत्पर रहूंगा। जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राजावत के साथ एलबी सिंह, भूपेंद्र कश्यप, उपेंद्र गुर्जर, दीपू यादव, राजकुमार कश्यप, विनय परिहार,दीप राज , नीरज, आकाश,वेद ,राकेश, इरफान खान, इलियास आदि पत्रकार मौजूद रहे



