कालपी

सपा, भाजपा का प्रत्याषी तय न होने से चुनावी सरगर्मी धीमी पड़ी

0 बसपा, कांग्रेस के प्रत्याषी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भ्रमणषील
0 भाजपा व सपा खेमे से लगभग दो दर्जन से अधिक उम्मीदवारों की दावेदारी
0 दिन भर राजनैतिक चर्चाओं में बनते रहते नये समीकरण

पवन दीप निशाद

कालपी (जालौन)। कालपी विधानसभा में 2022 विधानसभा चुनाव की रणफेरी तो बज चुकी है लेकिन सपा, भाजपा का अधिकृत्य प्रत्याशी घोषित न होने से अभी चुनावी गतिविधियों में हलचल प्रारम्भ न होने के कारण चुनावी माहौल परवान नहीं चढ़ पा रहा है। समाजवादी पार्टी हाईकमान द्वारा अभी तक अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित न करने के कारण कार्यकर्ता निसक्रिय बैठे हुये है।
कालपी विधानसभा क्षेत्र से सपा का प्रत्याशी साईकिल चुनाव चिन्ह के बल पर विधानसभा पिछले दो दशक से नहीं पहुंचने के कारण सपा खेमें में इस बार विधानसभा पहुंचने का उत्साह तो है लेकिन प्रत्याशी कौन होगा यह हाईकमान द्वारा घोषित होना है इसका सपा कार्यकर्ताओं को इंतजार है। जबकि समाजवादी पार्टी से टिकट पाने वालों की होड़ लगी है जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक दावेदार है। जिसमें प्रमुखता से पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, समर सिंह उर्फ गुड्डू महेवा, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, राघव अग्निहोत्री, पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर, नीरज पाल आदि की मजबूत दावेदारी की चर्चायें जोरों पर है। लेकिन देखना यह होगा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किस दावेदार को चुनावी रणभूमि में उतारते है।
उधर भाजपा में कालपी विधानसभा से लगभग 40 उम्मीदवार टिकट का दावा कर रहे है। सभी उम्मीदवार लखनऊ, दिल्ली तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं, नेताओं से सम्पर्क करने में लगे हुये है। किसको टिकट मिलता है यह तो भविष्य बतायेगा। लेकिन भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं में अभी तक कोई प्रत्याशी न आने के कारण निराशा व्याप्त है। भाजपा खेमें में प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण भाजपा हाईकमान में भी टिकट तय करने में संकट छाया हुआ है। भाजपा खेमा से सिटिंग विधायक नरेन्द्रपाल सिंह जादौन, संजय त्रिपाठी, संतराम सेंगर, डा. अरुण कुमार मेहरोत्रा पूर्व विधायक, छोटे सिंह पूर्व विधायक के बीच ही टिकट तय होने की सम्भावना है अब देखना यह है कि वर्तमान सांसद व राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा की मुहर किसके नाम पर लगती है वैसे भाजपा हाईकमान ने अपने स्तर से भी एंव सर्वे टीम भेज कर मतदताओं का रुख पता कर लिया है अब हाईकमान अपने सर्वे के अनुसार टिकट देती है या फिर गणेश परिक्रमा करने वालों कों। फिलहाल कालपी क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी का हाथी मस्ती के साथ क्षेत्र में घूम रहा है तथा कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी पूर्व विधायक उमाकान्ती सिंह भी विधानसभा के गांवों में भ्रमणशील है। शेष दलों का चुनाव प्रचार अभी ठीक से प्रारंभ नहीं हुआ है इस लिये क्षेत्र में राजनैतिक उलथ-पुलथ शांत है।

कालपी सीट भाजपा गठबंधन में निशाद पार्टी के खाते में जाने की चर्चा जोरों पर

कलपी। भाजपा और निषाद पार्टी उप्र में गठबंधन से चुनाव लड़ने की सहमति दोनांे पार्टी के बड़े नेताओं के बीच हो चुकी है जिसमें 220 विधानसभा कालपी सीट निषाद पार्टी के खाते में जाने की चर्चा जोरों पर है वही भाजपा व निषाद पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उक्त बात को दबी जुबान से स्वीकार कर रहे है। इतना ही नही निषाद पार्टी के मुखिया डा. संजय कुमार निषाद के पास अपनी-अपनी दावेदारी करने हेतु समीकरण बैठाने में लगे है। उक्त सीट किस खाते में जाती है यह प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही पता चलेगा।

वर्श उम्मीदवार/पार्टी कुल वोट वोट प्रतिषत मार्जिन
1977 लाल सिंह जेएनपी 29,926 42: 1,224
लाल सिंह भाकपा 28,702 40 1,224
1980 शंकर सिंह जेएनपी (एससी) 25503 34 3119
परमात्मा शरण चतुर्वेदी इंक (1) 22384 30 3119
1985 बद्री सिंह काग्रेस
27666 35 3668
शंकर सिंह एलकेडी 25503 30 3668
1989 चैधरी शंकर सिंह जेडी
42116 43 10765
श्रीराम बसपा 31351 32 10765
1991 श्रीराम बसपा 25653 27 6083
चैधरी शंकर सिंह जेपी 19570 21 6083
1993 श्रीराम बसपा
54834 45 27170
रवि कांत भाजपा 27664 23 27170
1996 श्रीराम बसपा
47255 37 6570
रवि कांत भाजपा 40685 32 6570
2002 अरुण कुमार मेहरोत्रा भाजपा 42312 32 2731
श्रीराम पाल सपा 39581 30 2731
2007 छोटे सिंह बसपा
46275 36 2130
श्रीराम पाल सपा 44145 35 2130
2012 उमाकांति कांग्रेस
64289 29 6650
संजय सिंह बसपा 57639 26 6650
2017 कुवंर नरेन्द्र पाल सिंह 105988 46.22 51484
छोटे सिंह 54504 23.77 51484

Related Articles

Back to top button