0 मामला महिला खास के परिषदीय विद्यालय से जुड़ा
अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। सरकार सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने व शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रयास कर रही है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की तो दूर की बात है। स्कूल पूरे समय तक खुल तक नहीं रहे। प्राथमिक विद्यालय महिया खास में बुधवार को डेढ़ बजे ताला लगाकर शिक्षक घर चले गए।
कोरोना की दूसरी लहर के कारण लम्बे समय तक स्कूल बंद रहे थे। 16 फरवरी से बच्चों के लिए स्कूल खोले गये थे। इसके बाद विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के नाम खानापूर्ति होती रही। चुनाव के बाद 22 फरवरी से स्कूल विधिवत खुल गये हैं। इसके बाद भी स्कूल भगवान भरोसे चल रहे हैं। स्कूल न समय से खुल रहे हैं न बंद हो रहे हैं। जिलाधिकारी के गोद लिये गांव तक की दशा ठीक नहीं है। प्राथमिक विद्यालय महिया खास में प्रधानाध्यापक रूचि अग्रवाल व सहायक अध्यापक जितेंद्र सिंह पदस्थ है। इसके बाद भी स्कूल बुधवार को निर्धारित समय 3 बजे से डेढ़ घंटे पहले ही बंद हो गया। सरकारी स्कूल में पढ़ाई तो दूर की बात है शिक्षक पूरे समय रूक तक नहीं है। समय के बाद व समय के पहले स्कूल खुलने के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही।
फोटो परिचय—
महिया खास के विद्यालय में पड़ा ताला।