कालपी(जालौन)। आगामी विधानसभा चुनाव को शान्ति पूर्वक निपटाने के लिए गस्त करने में जुटी इलाकाई पुलिस ने नाजायज तमंचा कारतूस सहित एक युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह तथा प्रभारी चैकी ज्ञान भारती एस आई दिव्य प्रकाश तिवारी,कांस्टेबल अभिषेक त्रिवेदी, कांस्टेबल अजीत कुमार भदोरिया शांति व्यवस्था के लिए गस्त कर रहे थे। इसी दौरान जोल्हूपुर मोड़ पर संदिग्ध हालात में घूम रहे आरोपी अभियुक्त जितेंद्र यादव पुत्र जगराम सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम धमना थाना कालपी जनपद जालौन को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी युवक की तलाशी लेने पर एक अदद तमंचा 315 बोर तथा एक अदद कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। आरोपी युवक जितेन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा जुर्म धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत थाना कालपी में पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

