कोंच(जालौन)। प्रदेश सरकार द्वारा गौवंशों के प्रबंधन हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशालाओं का स्थायी अस्थायी निर्माण कराकर वहां एकत्रित गौवंशों के खाने पीने व सर्दी से बचाब हेतु समुचित व्यवस्था किये जाने के कड़े निर्देश दिये गए हैं लेकिन स्वार्थ सिद्ध एवं कुप्रबंधन के चलते गौशालाओं का कई गांवों में बुरा हाल है। अव्यवस्था का ऐसा ही एक उदाहरण ग्राम पड़री व पनयारा स्थित गौशाला में देखने को मिला। रविवार को एसडीएम राजेश सिंह ने दोनों गौशालाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और बारिश के बीच गौशाला में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गौशाला की व्यवस्था में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी अन्यथा गौशाला की देखरेख करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
फोटो परिचय—
गौषाला का निरीक्षण करते एसडीएम राजेष सिंह।

