उरई

चौराहे पर सख्त वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

उरई  जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज इकलासपुरा चौराहा क्षेत्र में यातायात प्रभारी (TSI) वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान एक प्राइवेट कार, जिसको अवैध रूप से सवारी बुक करके कानपुर ले जाया जा रहा था
जांच में पाया गया कि उक्त वाहन का उपयोग नियमों के विरुद्ध किराए पर सवारी ढोने के लिए किया जा रहा था। मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के चलते वाहन को तत्काल प्रभाव से सीज किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई
व साथ में अन्य एक ब्लैक फिल्म लगी कार को रोक कर उस पर भी कार्यवाही की गई तथा और भी वाहनों की चेकिंग की गई हुई।
इसके साथ ही, क्षेत्र में पटाखा साइलेंसर (तेज/विस्फोटक ध्वनि उत्पन्न करने वाले) लगी बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। ऐसे वाहनों के चालान काटे गए और कुछ मामलों में वाहन जब्त भी किए गए। इसके अतिरिक्त, फॉल्टी, अस्पष्ट अथवा नियमों के विपरीत नंबर प्लेट लगाए गए वाहनों के खिलाफ भी सघन कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि यातायात की टीम दिन दोपहर रात्रि में गर्मी सर्दी और बरसात में सदैव आमजनमानस की सेवा में तत्पर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती है और साथ में यह भी बताया की यह अभियान आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
जनसामान्य से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित मानकों का पालन करें, अवैध संशोधन न कराएं तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें। नशे की स्थिति में और तेज तेज गति से वाहन कभी ना चलाएं।
आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button