कोंच(जालौन)। विधुत विभाग द्वारा इन दिनों जारी ओटीएस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को मिल सके और अधिकाधिक राजस्व भी विभाग को प्राप्त हो सके इसके लिए सरकार ने इस योजना की अवधि को 15 दिन और बढ़ा दिया है। अब इस एक मुश्त समाधान योजना के तहत 15 जुलाई तक पंजीकरण कराया जा सकता है। पहले यह तिथि 30 जून थी। बिजली विभाग भी एक बार फिर ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को पंजीकरण से आच्छादित कराने की कवायद में जुट गया है। एसडीओ अनिरुद्ध कुमार मौर्य ने गांवों में कैंप लगाने का शैड्यूल भी जारी कर दिया है जिसके मुताबिक 7 जुलाई को ग्राम पचीपुरा, 8 को ग्राम भेंड़, 9 को ग्राम पड़री, 10 को ग्राम भदारी, 11 ग्राम सिमरिया, 12 को ग्राम पनयारा, 13 को ग्राम अकोढी और 14 को ग्राम दिरावटी में कैंप लगाकर ओटीएस के पंजीकरण किए जाएंगे।एसडीओ ने विधुत बकायेदार ग्रामीण उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि ओटीएस योजना का लाभ लेने हेतु अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।ऐसे उपभोक्ताओं के बकाया बिल का सरचार्ज पूरी तरह माफ किया जायेगा और आसान किश्तों में बकाया धनराशि जमा करने का अवसर मिलेगा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close



