जालौन

जालौन में नगर पालिका की लापरवाही: पानी का फ्रीजर बना शोपीस, लोग परेशान

हुसैन अली

जालौन से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां नगर पालिका की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है।नगर पालिका के वार्ड नंबर 22 पुरानीहाट में लोगों की सुविधा के लिए पानी का फ्रीजर तो लगवा दिया गया, लेकिन उसमें पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। नतीजतन, यह फ्रीजर अब सिर्फ एक शोपीस बनकर रह गया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सभासद की अनदेखी और लापरवाही के चलते पूरी बस्ती को परेशानी झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी के इस दौर में, जब पीने के पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।चौंकाने वाली बात यह है कि इस फ्रीजर के पास ही एक सरकारी स्कूल स्थित है, जहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं। पानी की सुविधा न होने से बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फ्रीजर में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button