उरई

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की पदयात्रा, महिला सशक्तिकरण का संदेश

उरई(जालौन)। भारतीय जनता पार्टी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ अभियान के तहत पदयात्रा एस आर इंटर कॉलेज से निकाली गई किसकी मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित रही उन्होंने बताया कि ये यात्रा एस आर इंटर कॉलेज से डीवीसी डिग्री कॉलेज से होकर इलाहाबाद बैंक से होते हुए एस आर इंटर कॉलेज पर ही यात्रा का समापन हुआ यह पदयात्रा महिला सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘नारी शक्ति’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है नारी शक्ति बंधन अधिनियम देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम है जिसके माध्यम से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित किया गया है उन्होंने कहा इसका उद्देश्य महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी बनान है सशक्त नारी सशक्त भारत अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज में बराबरी का अधिकार दिलाना है इसका उद्देश्य यह भी है की नीति निर्माण में महिलाओं की आवाज मजबूत हो और वह समाज के विकास में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकें इस अवसर पर उरई सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन संजीव उपाध्याय मीनू मिश्रा प्रीति बंसल मंजू रानी अनीता सोलंकी शसी सोमेंद्र सिंह रंजना अग्रवाल गरिमा पाठक विवेक कुशवाहा पुष्पेंद्र सेगर नीरज दुबे संजय त्रिपाठी सूर्यनायक अमीय त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button