जालौन

बरसात के मौसम में रास्ते में कींचड होने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। चुर्खी रोड पर स्थित राधे कॉलोनी की आम रास्ता कच्ची है। आम रास्ता कच्चा होने के चलते कॉलोनी के बाशिंदे परेशान हैं। बरसात के मौसम में रास्ते में कींचड होने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है।
नगर क्षेत्र में चुर्खी रोड पर चंदा छाया गेस्ट हाउस के सामने लगभग छह वर्ष पूर्व राधे कॉलोनी का निर्माण किया गया था। कॉलोनी की दूरी मुख्य सड़क मार्ग से तकरीबन 400 मीटर की है। इस सड़क को बनवाने की मांग कॉलोनी में रहने वाले लोग कॉलोनी बनने के बाद से ही कर रहे हैं। नगर पालिका समेत एसडीएम के यहां मांग करने के बावजूद अभी तक सड़क नहीं है। बारिश के मौसम कॉलोनी में कीचड़ जमा हो जाता है। जिससे कॉलोनी से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चे तक खेलने के लिए बाहर नहीं जा पाते हैं। कॉलोनी में रहने वाले विमल समाधिया, धर्मेंद्र सिंह, शिवाजी, दीपक सोनी, कुलदीप सिंह राजावत, रोशन सिह कुशवाहा, विजय पाल, कैलाश कुशवाहा आदि ने बताया कि कॉलोनी के लिए लगभग छह साल से रोड बनवाने की मांग की जा रही है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

-क्या कहते हैं बाशिंदे-

सूर्य प्रकाश सोनी ने बताया कि हर साल बारिश के समय हालात बद से बदतर हो जाते हैं। कीचड़ में फिसलकर कई बार बच्चे गिर चुके हैं। महिलाओं को बाजार और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। यह कोई नई कॉलोनी नहीं है, फिर भी यहां अब तक पक्की सड़क नहीं बनी है।

अनिल कुमार ने कहा कि जैसे ही बारिश होती है, पूरे रास्ते में कीचड़ भर जाता है। न तो वाहन चल पाते हैं, और न ही पैदल चलना आसान होता है। अगर कोई बीमार पड़ जाए तो एंबुलेंस भी नहीं आ सकती। पालिका प्रशासन को चाहिए कि कॉलोंनीवासियों की समस्या को गंभीरता से ले और जल्द समाधान करे।

अभिषेक सोनी ने बताया कि वह रोज कीचड़ से होकर निकलते हैं। कपड़े और जूते खराब हो जाते हैं। कई बार दुपहिया वाहन फिसलकर गिर चुके हैं। कई बार बच्चों को गोद में उठाकर स्कूल छोड़ना पड़ता है। प्रशासन को चाहिए कि सड़क निर्माण कार्य में अब और देरी न की जाए।

अंकित यादव ने कहा कि पिछले छह साल से कॉलोनी के लोग सड़क बनने के इंतजार मंे हैं। बारिश के समय कॉलोनी से बाहर निकलना सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। सड़क बनने से कॉलोनी में रहना आसान हो जाएगा। बस यही लगता है कि जल्द से जल्द सड़क बन जाए।

-क्या कहती हैं पालिकाध्यक्ष-


पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने बताया कि टेंडर हो चुका है। 28 लाख रुपये की लागत से 115 मीटर सड़़क बनाई जानी है। कॉलोनी मंे नाली निर्माण हो चुका है। बारिश के मौसम के चलते सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। बारिश बंद होते ही सड़क निर्माण का कार्य भी पूरा करा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button