उरई

लोधी क्षत्रिय एम्पलाइज एसोसिएशन की बैठक में सुशील राजपूत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

गूगल मीट के माध्यम से चयन, जनपद में खुशी की लहर

सत्येन्द्र सिंह राजावत

उरई (जालौन)। लोधी क्षत्रिय एम्पलाइज एसोसिएशन (लक्ष्य) की कोर कमेटी द्वारा 14 जुलाई को गूगल मीट के माध्यम से एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में उरई जालौन से प्रदेश अध्यक्ष रहे सुशील राजपूत को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सुशील राजपूत ने वर्ष 2015 में जनपद इटावा से स्वयंसेवक के रूप में संगठनात्मक कार्य की शुरुआत की थी। वह लगातार सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठन स्वामी ब्रह्मानंद जी की विचारधारा से प्रेरित होकर एक शैक्षिक मिशन के रूप में कार्य कर रहा है। इस अवसर पर सुशील राजपूत ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद जी सदैव कहा करते थे कि अनावश्यक और फिजूल खर्च से बचना चाहिए। वही धन यदि बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर लगाया जाए तो परिवार और समाज दोनों मजबूत बनते हैं। हमारा संगठन भी इसी दिशा में कार्यरत है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद जालौन के लक्ष्य स्वयंसेवकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। शत्रुघ्न सिंह, मनोज राजपूत कैप्टन, रणजीत राजपूत, प्रभात राजपूत, महेंद्र, नीरज, मृगेंद्र राजपूत, सत्येंद्र महान, राजेंद्र राजपूत, देवेंद्र राजपूत, यशा राजपूत, अग्निरेखा, नीरज कुमारी, कल्पना, छाया राजपूत, प्रियंका राजपूत, कन्हैयालाल, अजय राजपूत पायनियर व डॉ. संतोष लोधी ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाई देने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button